बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में BNS के तहत जिले में दर्ज हुआ पहला मुकदमा एसपी सिटी राहुल भाटी ने दी जानकारी
आज से देश मे तीन नये क़ानून लागू हो गये जिसमे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) शामिल हैं।भारतीय न्याय संहिता के तहत बरेली ज़िलें का पहला मुकदमा बारादरी थाने दर्ज हुआ।प्रार्थी सुशील कुमार की तहरीर पर बी एन एस की धारा 97 मे मुकदमा दर्ज हुआ है मामला अस्पताल बच्चा चोरी का है।