खगड़िया: खगड़िया में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 8 लोग झुलसे
खगड़िया जिले में गुरुवार को वज्रपात (ठनका) गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना चौथम प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां खेत में काम करने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के—विद्यानंद यादव (62), उनके बेटे आशुतोष (26) और पोते अंकेश (10) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमल और सुशील सहित चार लोग झुलस गए। वहीं