कपासन: कपासन स्थित हज़रत दीवाना शाह का 85वां उर्स 21 जुलाई से, कल 11 जुलाई को होगी परचम कुशाई
कपासन स्थित हज़रत दीवाना शाह का 85वां उर्स 21 जुलाई से, कल 11 जुलाई को होगी परचम कुशाई। दरगाह वक्फ कमेटी ऑफिस सैक्रेटरी शफी मोहम्मद छीपा ने शुक्रवार शाम 5 बजे दी जानकारी में बताया कि प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह के यौमे विलादत और 85वें उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मुबारक मौके पर 25 मोहर्रम, शनिवार 11 जुलाई को परचम कुशाई की रस्म अदा की जायेगी।