धौलपुर: देर रात मैरिज होम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
धौलपुर के हरदेव नगर स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब एक कमरे में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में आग लगी, वहां टेंट का सामान रखा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते टेंट और अन्य सामग्री इसकी चपेट में