मौदहा: मुस्करा में तेज रफ्तार बुलेट भैंस से टकराई, एक युवक की मौत, राठ-हमीरपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, दूसरा युवक घायल
राठ-हमीरपुर मार्ग पर मुस्करा कस्बे में एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सड़क पर भैंस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरा घायल बता