हेरहंज: रांची में महिला आरक्षण को लेकर आक्रोश रैली, हेरहंज भाजपा मंडल के लोगों ने लिया भाग
शनिवार को रांची में भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल को लेकर पैदल मार्च आक्रोश रैली में हेरहंज भाजपा मंडल कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जानकारी देते हुए हैरहंज भाजपा अध्यक्ष कैलाश कुमार ठाकुर ने बताया कि यह पैदल मार्च आक्रोश रैली हाल में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई महिला आरक्षण बिल का विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध करने को लेकर निकाली गई थीl