चायल: कौशांबी में मारपीट मामले में युवक की मौत, छह आरोपी बरियावा गांव से गिरफ्तार, रात को एसपी ने दी जानकारी
चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को बरियावां गांव में विवाद के दौरान शिवकरन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी!