बिल्सी: बिल्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया, एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज
Bilsi, Budaun | Jun 22, 2026 बदायूं जिले की बिल्सी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अफीम बरामद की है। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि उपनिरीक्षक संजीव कुमार अपने पुलिस बल के साथ बदायूं स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली।