कामडारा: विधायक जिगा सुसारन होरो ने कामडारा में लोगों को मतदाता पुनरीक्षण के प्रति किया जागरूक
Kamdara, Gumla | Jun 3, 2026 झामुमो विधायक जिगा सुसारन होरो ने कामडारा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कामडारा मिशन कंपाउंड में एक बैठक आयोजित कर स्थानीय लोगों को विशेष मतदाता पुनरीक्ष के संदर्भ में जागरूक किया। विधायक ने उपस्थित लोगों को मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े तमाम तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा 18 वर्ष के आयु के लोग ना छूटें।