घंसौर: मोटरसाइकिल ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
मोटरसाइकिल ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल घंसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत समनापुर वेयरहाउस के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार नमिता उईक (40 वर्ष), पति केहर सिंह, निवासी समनापुर गंभीर रूप से घायल हो गईं।