बेंगाबाद: बेंगाबाद चौक के पास सड़क हादसे में अंबा निवासी दो लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बेंगाबाद चौक के नजदीक पचंबा थाना क्षेत्र के अंबा निवासी दो लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। रविवार को 4 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में मोहम्मद अफजल और रिंकू मियां शामिल हैं।ये दोनों बेल तोड़ने के लिए बेंगाबाद गए थे।वहां से यह बेल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।