भानपुरी: भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर दिया गया जोर
भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी की मासिक बैठक भाजपा कार्यालय, भानपुरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी नरसिंह राव रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मज