बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरूना में अखिलेश राय की हत्या के मामले में सोमवार को 2 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी पत्नी ब्यूटी कुमारी के बयान पर दर्ज इस प्राथमिकी में दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिक्रमगंज थाना कांड संख्या 821/25 के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे घटना हुआ था।