लापुंग: लापुंग साई मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन हुआ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Lapung, Ranchi | Apr 12, 2026 लापुंग साई मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुन्ना पांडे, गुड्डू पांडे और प्रीतम वर्मा द्वारा हर महीने के दूसरे रविवार को भोग बनाकर साईनाथ को अर्पित किया जाता है, इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया जाता है। मंदिर के शांत और प्राकृतिक वातावरण में श्रद्धालु दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।