जमुनहा: रामदीन पुरवा में फूस के मड़हे मे शार्ट सर्किट से लगी आग, एक भैस व एक बकरी की हुई मौत
रामदीन पुरवा में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से फूस के मड़हे में आग लग गई। जिसके चलते एक भैंस और एक बकरी की जलकर मौत हो गई। वही लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कडी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया, वही लेखपाल ने पीड़ित के घर पहुंचकर अग्निकांड से हुई क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भेज दी है।