भोपाल के डॉक्टर पार्थ शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में रियल लाइफ हीरो के तौर पर वायरल हो रही है। वजह है उनकी निस्वार्थ सेवा और तत्परता। गुरुवार दोपहर भानपुर संजीवनी क्लिनिक में मौजूद एएनएम रानी यादव को सूचना मिली की एक गर्भवती महिला तेज प्रसव पीड़ा से जूझ रही है|