उमरेठ: बिजली संकट से सूखे खेत, किसानों ने कन्हरगांव सब स्टेशन घेरा, 10 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग
रबी की फसल की सिंचाई के दौरान अघोषित बिजली कटौती से किसान हलाकान है। बिजली कटौताी से परेशान किसान कन्हरगांव सब स्टेशन पहंुच गए। यहां धरना दिया और सब स्टेशन का घेराव किया। मंगलवार को बारह बजे धरना खत्म कर दिया गया। किसानों ने लगातार दस घंटे बिजली देने की मांग की।किसानों ने बताया कि तेज गर्मी में हरी सब्जियों की फसल सूख रही है । समय पर बिजली नहीं मिल रही है।