जबेरा: महादेव घाट पुल पर सड़क हादसा, युवक बेहोशी में मिला, युवक ने दिखाई मानवता
Jabera, Damoh | May 3, 2026 जबेरा नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव घाट पुल पर एक युवक रविवार की दोपहर 2बजे सड़क हादसा का शिकार होकर बेहोशी की अवस्था में मिला घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की ।इसी बीच हिनौती आजम निवासी नवयुवक दीपराज जाटव ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया।