जंदाहा थाना क्षेत्र में दर्ज एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी