बिदुपुर: बिदुपुर में बड़ी चोरी: रिटायर्ड स्टेशन मास्टर के घर से 10 भर सोना, नकदी और लाखों की संपत्ति गायब
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत चकसिकंदर स्थित कल्याणपुर गांव के वार्ड नंबर 8 में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रिटायर्ड रेलवे स्टेशन मास्टर लाल बहादुर राय के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।घटना के संबंध में पीड़ित के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि रात में वह अपने कमरे में सो रहे थे।