सुपौल: दशहरा पर्व को लेकर सुपौल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चौक-चौराहों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात
Supaul, Supaul | Oct 19, 2026 दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।