दातागंज: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
सोमवार को दोपहर 12 बजे के लगभग उपजिलाधिकारी को विभिन्न मांगो को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में गंगा के किनारे बसने बाली आबादी की सुरक्षा की मांग की गई। ज्ञापन में दर्शाया गया है कि लाखों की संख्या में जनता प्रभावित होती है जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।