शिवहर: जिले में बाढ़ से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी किया शुरू, बोरा में मिट्टी भरकर रखने का काम शुरू
जिले में मानसून ने दस्तक दे दिया है. मानसून की दस्तक देने के साथ ही जिले में बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है. बाढ़ से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. जिला प्रशासन के तरफ से बागमती नदी के तटबंधों पर दोनों साइड से बोरा में मिट्टी भरकर रखा जा रहा है. और लगातार तटबंध की निगरानी भी की जा रही है. बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।