जगाधरी: हरियाणा एनसीबी यूनिट ने यमुनानगर के गड़ी गांव से एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार।
हरियाणा एनसी यूनिट लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है । इसी उपलक्ष्य में आज गड़ी गांव से एक नशा तस्कर को काबू किया है, जिससे भारी मात्रा में हेरोइन भी बरामद की गई है। टीम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा वहां के इसके नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।