गोविंद नगर थाना क्षेत्र में चड्ढा स्वीट हाउस के सामने अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मृतक की फोटो के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।