कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र में कारोबारी से 53 लाख की ठगी, FIR हुई दर्ज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासीशहर के बड़ी स्टील कारोबारी राहुल सूद से लगभग 53 लाख 17 हजार की ठगी हो गई। उड़ीसा के दो कारोबारी ने लाखों का माल मांगने मंगा कर रुपए देने से इनकार कर दिया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई हैं। फिलहाल नवाबगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।