श्रीडूंगरगढ़: ऊपनी ग्राम सेवा शिविर में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर हंगामा, ग्रामीणों ने फाड़ी परिवादें
क्षेत्र के ऊपनी गांव में बुधवार को आयोजित ग्राम सेवा शिविर में सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने लंबे इंतजार के बाद विरोध जताते हुए परिवादें फाड़कर हवा में उड़ा दीं और शिविर स्थल पर नारेबाजी की। ग्रामीण भंवरलाल गोदारा ने बताया कि सुबह 10 बजे से लोग शिविर में बै