रामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन
Rampur, Rampur | May 23, 2026 जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने रुख कड़ा कर लिया है। शनिवार को दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। डीएम ने जिले के सभी 9 चेक प्वाइंटों और सोर्स प्वाइंटों पर चौबीस घंटे पैनी नजर रखने और सघन चेकिंग के निर्देश