शिवपुरी नगर: शिवपुरी के एस्टोटर्फ मैदान पर हॉकी का मंच सजा, खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना से भरी जीत की हुंकार
श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के हॉकी एस्टोटर्फ मैदान पर मंगलवार से तीन दिवसीय राज्य हॉकी फीडर सेंटर अंडर-16 बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में 'कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट (म.प्र.)' द्वारा आयोजित की जा रही है।