कुंदा नदी के पुल से गुजर रही मुख्य राइजिंग पाइपलाइन शुक्रवार शाम 4:45 बजे फूट गई। इससे करीब 50 फीट ऊंचा फव्वारा छूटा और लाखों लीटर पानी कुंदा नदी में बह गया। यह घटना पहाड़सिंहपुरा क्षेत्र में पुराने पुल के पास हुई। उस समय 150 हॉर्स पावर के पंप से रहीमपुरा टंकी में पानी भरा जा रहा था।