भरथना: भरथना कस्बा गिरधारीपुरा में कार रिपेरिंग की दुकान में घुसे चोर,नगदी समेत अन्य समान पर किया हाथ साफ
गिरधारीपुरा निवासी सलमान ने भरथना पुलिस को सौपे प्रार्थना पत्र में बताया। उसकी गिरधारीपुरा पुलिया के पास कार रिपेयरिंग की दुकान है। बीती रात्रि में चोरों ने मौका पाकर दुकान का ताला तोड़कर AC, कंप्रेसर मशीन, बैटरी तथा ₹15 हजार की नगदी समेत चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।