भरथना: नौधना में शराब की दुकान सेल्समैन को अज्ञात हामलावरों ने मारी गोली,महेवा CHC अस्पताल से घायल रेफर,पुलिस जाँच में जुटी
चंदपुरा बकेवर के रहने वाले 55 वर्षीय कमलेशकुमार पुत्र बनवारीलाल नौधना के पास स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम कर रहे थे।बुधवार की रात करीब 9:30 बजे हमलावरों ने गोली मार दी।जिससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी,तो सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने पुलिस और घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को अस्पताल ले गए।