भरथना: ग्राम ऊमरसेड़ा कोठी में खाना बनाने के दौरान लगी आग, जले दो घर
ग्राम ऊमरसेड़ा कोठी में खाना बनाने के दाैरान आग लगने से 2 घर जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना में घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। रोशनी के घर उस समय आग लग गई जब रसोई घर में खाना बन रहा था और पड़ोसी मरियम बेगम के घर में भी आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों की भीड़ जुट गई और पानी-मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया।