भरथना: ग्राम खितौरा में हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियो को किया गिरफ्तार, लाइसेंसी रायफल बंदूक बरामद
हवाई फायर करने के मामले में बुधवार की दोपहर में बकेवर थाना क्षेत्र के खितौरा गाँव से दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लाइसेंसी राइफल बंदूक बरामद की गयी।21 मार्च को आरोपियों द्वारा मटकी बांधकर फायरिंग की थी।जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर भगवन्त सिंह पुत्र राम लखन व राहुल पुत्र भगवंत निवासीगण ग्राम खितौरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।