कालका: चावला कॉलोनी गांव मानकपुर ठाकुरदास में अज्ञात चोरों ने घर में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मेरे घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। शिकायत में बताया गया हैं कि मेरे घर से घर का ताला तोड़कर 8000 नगदी, सोने का लाकेट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।