भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के किसान SSP कार्यालय पहुंचे और गेट का घेराव कर लिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इतनी तादाद में किसान थे कि पुलिस के हाथ पैर फूल गए और पुलिस ने SSP ऑफिस के गेट को बंद करवा दिया और उन्हें समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आईटी सेल से उनकी जांच कर निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं की जायेगी।