मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली, कई लोग हुए घायल
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हरी खेड़ा मजरा सिसेण्डी गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के रामसिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें घेरकर पीटा गया और बचाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला किया गया।