नानपारा: गंगापुर मोहनापुर बाग में 45 वर्षीय अधेड़ का शव गड्ढे में मिला, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर मोहनापुर गांव के राधेश्याम पुत्र लाले के बाग में 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ इसकी पहचान सद्गुरु सोनकर उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मथुरा सोनकर निवासी रमजान गांव दाखिला अह्लाद गांव के रूप में हुई है पुलिस ने पहुंचकर सूचना के आधार पर पंचायतनामा की कार्रवाई की है पीएम के लिए शव भेजा गया है और जांच की जा रही है।