अमरोहा: अमरोहा में चोरों के हौंसले बुलंद, आंगन में सोते रहे परिवार, चोर ले उड़े नकदी और जेवर
Amroha, Amroha | Jun 25, 2026 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि पूरा परिवार आंगन में सोता रहा और चोर घर के अंदर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।