दरियागंज: वाल्मिकी कॉलोनी करोल बाग से दो स्नैचर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने किया गिरफ्तार,छीने गए दो मोबाइल और स्कूटी बरामद
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 2 दिसंबर की दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया को बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान वाल्मिकी कॉलोनी करोल बाग निवासी 19 वर्षीय मोहित और 19 वर्षीय अंशु के तौर पर हुई है मोहित पहले से भी 5 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है