मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के बीच मीनाक्षी चौक पर महिला ने सड़क पर दिया धरना, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उठाया
मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार शाम हंगामा हो गया। एक महिला अचानक बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी। बाद में महिला पुलिस ने मशक्कत कर उसे उठाकर थाने पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बाइक विवाद के बाद महिला विरोध में सड़क पर बैठी थी।