बहराइच: गंगापुर इलाके के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
गंगापुर इलाके के रहने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।