विदिशा नगर: चुंगी नाका शराब दुकान के पास चखना लेने के दौरान ग्राहक और दुकानदार में मारपीट, इलाज के दौरान दुकानदार की मौत
हत्या के मामले की पुष्टि करते हुए बुधवार शाम 6 बजे एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि अहमदपुर रोड चुंगी नाका के पास शराब दुकान के नजदीक गुमटी में नमकीन चकना बेचने वाले सोनू मालवीय और ग्राहक विशाल विश्वकर्मा के बीच मंगलवार देररात विवाद हुआ था। विशाल द्वारा चाकू से सोनू पर हमला किया गया, इस मामले में विशाल को भी चोटे आई हैं, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।