दमोह: अभाना की टेक पर खाई में घुसी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित, वीडियो भी आया सामने
Damoh, Damoh | Jul 20, 2026 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना की टेक के पास सोमवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। चालक की सूझबूझ और समय पर लगाए गए ब्रेक से बड़ा हादसा टल गया तथा सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना पर नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची। कीचड़ में फंसने से बस नहीं निकल सकी, दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया।