बरेली: इटौआ सुखदेवपुर में 3 लोगों ने तलवार और फरसे से एक युवक पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुभाषनगर के इटौआ सुखदेवपुर में धर्मेन्द्र, लखपत और दिनेश नामक 3 लोगों ने तलवार और फरसे से हमला कर सूरजपाल नामक एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित युवक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।