बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के वोहीद में दबंगों ने व्यक्ति को पीट-पीटकर किया घायल
वोहीद में दबंगों ने व्यक्ति को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया मामूली कहासुनी के बाद 3 से 4 दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी ।घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दबंगों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।लालाराम पुत्र पोपी राम निवासी वोहीद थाना सीबीगंज के रहने वाले ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।