बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर के जंगल में मिले गाय के अवशेष
कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर के जंगल में गाय के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गायक अवशेष को दफनाया। वहीं हिंदू संगठनों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।