गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम धीरज साहनी पुत्र मोहन, उम्र 29 वर्ष, निवासी एकला बाजार थाना गीडा, जनपद गोरखपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया।