मेरठ: माधवपुरम में एंटी करप्शन टीम ने छापा, दरोगा के ऑर्डर पर रिश्वत लेते व्यक्ति को दबोचा, चौकी के पीछे ले जा रहा था
Meerut, Meerut | May 21, 2026 मेरठ के थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में माधवपुरम पुलिस चौकी के पीछे से एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम गौरव बताया जा रहा है। जो किसी दरोगा के नाम पर रिश्वत की रकम लेने आया था। तभी पीड़िता की शिकायत पर पहले से ताक लगाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने अचानक धावा बोल दिया।