जगदलपुर: थर्ड जेंडर समुदाय ने जिला कार्यालय से निकाली प्राइड परेड, समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सुचिता लकड़ा ने दिखाई हरी झंडी
थर्ड जेंडर समुदाय ने उन्हें समाज में बराबरी का हिस्सा दिलाने शहर में बस्तर प्राइड परेड निकाली। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक शुचिता लकड़ा ने प्राइड झंडी दिखाकर परेड को रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई शहर के चांदनी चौक में समाप्त हुई।